UP सहकारी विभाग भर्ती 2026: 2085 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

UPCISB भर्ती 2026: उत्तर प्रदेश सहकारी विभाग में प्रबंधक, कैशियर और इंजीनियर सहित 2085 पदों पर भर्ती। आवेदन 25 अप्रैल से शुरू, लास्ट डेट 15 मई। पूरी डिटेल यहाँ देखें।

 
यूपी सरकारी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म

उत्तर प्रदेश सहकारी संस्था सेवा बोर्ड (UPCISB) ने वर्ष 2026 के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2085 पदों को भरा जाएगा, जिनमें प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, सहायक लेखाकार, जूनियर असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर और कैशियर जैसे कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर है, खासकर बैंकिंग, तकनीकी और प्रशासनिक क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित तारीख तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

भर्ती की पूरी डिटेल

इस भर्ती के जरिए कुल 2085 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें बैंकिंग, तकनीकी और प्रशासनिक तीनों क्षेत्रों के पद शामिल हैं. बैंकिंग सेक्टर में मैनेजर, जूनियर मैनेजर और असिस्टेंट/कैशियर जैसे पद हैं. तकनीकी पदों में कंप्यूटर, सिविल और इलेक्ट्रिकल से जुड़े सहायक प्रबंधक और इंजीनियर शामिल हैं. वहीं प्रशासनिक वर्ग में लेखाकार, सहायक लेखाकार, स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट जैसे पद रखे गए हैं.

महत्वपूर्ण तारीख

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की लास्ट डेट 15 मई 2026 तय की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन पूरा कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके.

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरकर अपलोड करने होंगे. अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है, जो भविष्य में काम आ सकता है.

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती में बैंकिंग क्षेत्र के लिए 65 मैनेजर, 486 जूनियर मैनेजर और 887 असिस्टेंट/कैशियर पद शामिल हैं. इसके अलावा तकनीकी पदों में इंजीनियर और कंप्यूटर विशेषज्ञ की भूमिकाएं हैं. प्रशासनिक पदों के तहत लेखा और कार्यालय से जुड़े विभिन्न पदों को भरा जाएगा.

क्यों है यह मौका खास?

यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो सरकारी क्षेत्र में स्थिर करियर बनाना चाहते हैं. अलग-अलग योग्यता और क्षेत्रों के अनुसार पद उपलब्ध होने से अधिक संख्या में उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.