UPTAC 2026 काउंसलिंग: बीटेक में दाखिले के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन शुरू
AKTU ने UPTAC 2026 काउंसलिंग के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन शुरू किए। बची हुई बीटेक सीटों के लिए 20 जुलाई तक करें आवेदन। JEE Main स्कोर और APAAR ID जरूरी।
उत्तर प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक करने का मौका है. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग (UPTAC) 2026 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है. इच्छुक और पात्र कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन कराने के बाद बीटेक की सीटों में आवंटन के लिए काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे. UPTAC 2026 के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन 20 जुलाई तक कराया जा सकता है. AKTU इससे पूर्व UPTAC 2026 के तहत कई राउंड में सीटों का आवंटन कर चुका है. अब बची हुई सीटों को भरने के लिए दोबारा से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू किया गया है.
आइए, पूरा मामला जानते हैं. जानते हैं कि UPTAC 2026 में कौन रजिस्ट्रेशन करा सकता है. जानते हैं कि कैसे रजिस्ट्रेशन करा सकता है. रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातों के बारें में जानेंगे.
JEE Main स्कोर और APAAR ID जरूरी
AKTU ने दोबारा से UPTAC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है. इस रजिस्ट्रेशन के माध्यम से ही कैंडिडेट्स यूपी के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक की सीटों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे. AKTU ही सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन की काउंसलिंग एजेंसी है. AKTU ने स्पष्ट किया है कि UPTAC 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट्स के पास जेईई मेन स्कोर और अपार आईडी आवश्यक रूप से होनी चाहिए.
कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
- UPTAC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सबसे पहले uptac.samarth.edu.in पर जाएं.
- होम पेज खुलेगा. इसमें रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
- नया वेब पेज खुलेगा, उसमें जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर समेत पासवर्ड दर्ज करें.
- फार्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक जानकारी, पता समेत मांगी गई डिटेल्स भरें.
- मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें. फीस जमा कराते हुए भुगतान करें.
- सबमिट का बटन दबाते हुए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें.
12वीं में 75 फीसदी चाहिए?
JoSAA में रजिस्ट्रेशन के लिए 12वीं में 75 फीसदी नंबर अनिवार्य होते हैं. मसलन, 12वीं में 75 फीसदी नंबर प्राप्त करने का क्राइटेरिया पूरा करने वाले कैंडिडेट्स को ही IITs में एडमिशन दिया जाता है. ऐसे में UPTAC 2026 में शामिल होने के लिए निर्धारित क्राइटेरिया की बात करते हैं. UPTAC 2026 में शामिल होने के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में पास होना जरूरी है. तो वहीं ब्रांच वाइज 12वीं पास परसेंटेज निर्धारित है. हालांकि 75 फीसदी का क्राइटेरिया लागू नहीं होता है.

