CBSE 12th Result: बिना सोशल मीडिया सानवी मलिक ने किया कमाल; 98.6% अंकों के साथ यमुनानगर का नाम किया रोशन

यमुनानगर की सानवी मलिक ने सीबीएसई 12वीं में 98.6% अंक पाकर रचा इतिहास। फेसबुक-इंस्टाग्राम से दूर रहकर हासिल की यह उपलब्धि। जानें उनकी सफलता का मंत्र और भविष्य का प्लान।

 
Yamunanagar Girl Topper CBSE 12th 2026

यमुनानगर : यमुनानगर की सानवी मलिक ने सीबीएसई द्वारा आयोजित जमा दो परीक्षा में 98.6% अंक लेकर यमुनानगर और हरियाणा का नाम रोशन किया है। सानवी के इस अचीवमेंट पर परिवार में खुशी का माहौल है। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।  सानवी मोबाइल इंस्टाग्राम फेसबुक से दूर रहती हैं और उसने पा लिए 98.6% नंबर ।

यमुनानगर के मॉडल कॉलोनी में रहने वाले सानवी के पिता नीरज मलिक और मां आरती मालिक का कहना है कि सानवी शुरू से ही पढ़ाई में गॉड गिफ्टेड है, पढ़ाई में लगातार रहती है कभी उसको पढ़ने के लिए नहीं कहा, बल्कि कम पढ़ने के लिए जरूर बोला गया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है जिसने न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि जिले का नाम रोशन किया है।

फोन का इस्तेमाल कम ही करती है सानवी

सानवी ना तो इंस्टाग्राम पर है ना फेसबुक पर है। वह मोबाइल का इस्तेमाल कम ही करती है। सानवी का कहना है कि वह अपनी विजय का श्रेय अपनी फैमिली, अपने टीचर को और अपनी चाची को देना चाहती है, जिन्होंने उनका हमेशा सहयोग और समर्थन किया, सानवी की म्यूजिक और पढ़ाई में ही गहरी रुचि है।

वहीं वार्ड नंबर-9 से पार्षद भावना बिट्टू और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू ने सानवी के इस अचीवमेंट पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उनके इलाके, यमुनानगर जिले और हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि सानवी शुरू से ही होनहार रही हैं और अब तक की सभी क्लासों में उसने टॉप किया है। इस होनहार छात्रा सानवी के अचीवमेंट पर परिवार में खुशी का माहौल है। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वह यमुनानगर के सीक्रेट हार्ट पब्लिक स्कूल की छात्रा है।