Amitabh Bachchan Dharamshala in Ayodhya: महानायक अमिताभ बच्चन अयोध्या में बनवाएंगे 20 कमरों की धर्मशाला, पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में लिया फैसला

अमिताभ बच्चन अयोध्या में अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में 20 कमरों की धर्मशाला बनवाएंगे। इसके लिए ट्रस्ट ने जमीन खरीदी है।
 
Amitabh Bachchan Ayodhya land

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बड़ा फैसला लिया है. सभी जानते हैं कि बिग बी अपने पिता से कितना करीब थे. अब एक्टर ने पिता की याद में धर्मशाला बनाने का ऐलान किया है. जी हां, अमिताब अयोध्या में अपने पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन की याद में 20 कमरों वाली धर्मशाला बनवाने की योजना बना रहे हैं. यह धर्मशाला जल्द बनने वाले दशरथ पथ के किनारे बनाई जाएगी. इसके लिए हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट ने करीब 15 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है.

अधिकारियों के मुताबिक, धर्मशाला के निर्माण के लिए बिल्डिंग प्लान अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया है. ADA के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने द प्रिंट से बातचीत में कहा, देशभर की कई जानी-मानी हस्तियों ने अयोध्या के विकास में योगदान दिया है. इसी भावना के साथ अमिताभ बच्चन ने भी धर्मशाला के बिल्डिंग प्लान की मंजूरी के लिए आवेदन किया है.

श्रद्धालुओं के लिए बनवा रहे धर्मशाला

बताया जा रहा है कि इस धर्मशाला का मकसद देश के अलग-अलग हिस्सों से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा देना है धर्मशाला में एक ऐसा हॉल भी बनाया जाएगा, जहां हरिवंश राय बच्चन की कविताओं की किताबें रखी जाएंगी. इसके अलावा उनके जीवन और साहित्यिक सफर से जुड़े पोस्टर भी लगाए जाएंगे.

रणबीर कपूर ने भी खरीदी है जमीन

वहीं, एक्टर रणबीर कपूर ने भी अयोध्या के द सरयू प्रोजेक्ट में 2,134 वर्ग फुट का प्लॉट खरीदा है. इसकी कीमत करीब 3.31 करोड़ रुपये बताई गई है. इससे पहले रणबीर ने एक बयान में कहा था कि उन्हें लगता है कि अयोध्या ने मुझे चुना है. उन्होंने अयोध्या को भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का अहम हिस्सा बताया था और कहा था कि यह निवेश उनके परिवार की विरासत का हिस्सा बनेगा.