Arhaan Khan Debut Film Director Anirudh Iyer: एन एक्शन हीरो फेम निर्देशक बनाएंगे फिल्म, अश्विन वर्दे संभालेंगे प्रोडक्शन

अरबाज और मलाइका के बेटे अरहान खान जल्द करेंगे बॉलीवुड में कदम। चाचा सलमान खान फिल्म में निभाएंगे खास कैमियो रोल।
 
Anirudh Iyer director

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर अपनी फैमिली और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. जहां कई महीनों से उनका अपकमिंग प्रोजेक्ट छाया हुआ है, तो दूसरी ओर अब भतीजे के लिए बड़ी तैयारियों में जुट गए हैं. हाल ही में पता लगा कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. एक एक्शन-रोमांटिक फिल्म से वो अपनी शुरुआत करेंगे. अरबाज खान के बेटे अरहान खान अपने ताऊ यानी सलमान खान के बेहद करीब हैं. साथ ही बॉलीवुड के भाईजान सलमान अपने घर के बच्चों के करियर को लेकर भी काफी सीरियस रहे हैं. वो उनका पूरा-पूरा साथ देते हैं और लगता है कि अरहान के लिए भी कुछ ऐसा ही सोचा है. नए अपडेट के मुताबिक, अरहान की डेब्यू फिल्म में सलमान खान भी दिखने वाले हैं.

हाल ही में बॉलीवुड हंगामा पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान की डेब्यू फिल्म में सलमान खान भी एक कैमियो रोल में नजर आएंगे. फिलहाल फिल्म की कहानी छिपाकर रखी गई है.लेकिन सूत्रों से पता चला है कि सलमान कहानी में एक छोटा लेकिन अहम रोल निभाएंगे. वो अपनी स्टार पावर से अपने भतीजे की पहली फिल्म को ज्यादा पहचान दिलाने में मदद करेंगे. ऐसी भी चर्चा है कि सलमान खान अपने लंबे कैमियो रोल के लिए 10 दिनों तक शूटिंग कर सकते हैं.

भतीजे की डेब्यू फिल्म में सलमान खान

सलमान खान अपने भतीजे की फिल्म में कैसा रोल करते दिखेंगे, यह अबतक पता नहीं लग पाया है. वहीं, अरहान की फिल्म के लिए परिवार वाले एक्साइटेड तो होंगे. पर सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करना किसी भी एक्टर के लिए बड़ी बात है. ऐसे में अरहान को बड़ा मौका मिल रहा है. खैर, इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है. पर इसे अनिरुद्ध अय्यर डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने पहले आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत स्टारर ‘एन एक्शन हीरो’ को डायरेक्ट किया था. वहीं, इस प्रोजेक्ट को अश्विन वर्दे प्रोड्यूस करेंगे, जिनके पिछले प्रोड्यूस किए गए प्रोजेक्ट्स में ‘कबीर सिंह’, ‘ओएमजी 2’, ‘खेल खेल में’ और ‘द डिप्लोमैट’ शामिल हैं.

दरअसल अरहान पिछले कई सालों से अपनी फिल्म डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं. अमेरिका में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई करने के बाद विक्रम फडनीस के साथ काम किया. वहीं, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में करण जौहर को असिस्ट भी किया है. साथ ही YouTube चैनल ‘डंब बिरयानी’ पर एक पॉडकास्ट होस्ट करते हैं.