Aryan Khan & Ranbir Kapoor: एक ही फ्रेम में दिखे आर्यन खान और रणबीर कपूर; वरुण-अर्जुन के साथ इस खास वजह से एक छत के नीचे आए नजर

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सुपरस्टार रणबीर कपूर की एक लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और अहान शेट्टी के साथ नजर आए ये सितारे। जानें क्या है इस वायरल फोटो के पीछे की पूरी कहानी।

 
Aryan Khan Director Debut

 साल 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी है. इस सीरीज से उन्होंने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया और स्टार बन गए. अब हर तरफ उनकी चर्चा होती है. उनकी हर मूवमेंट पर लोगों की नजर होती है. अब सोशल मीडिया पर आर्यन अपनी एक नई तस्वीर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फोटो की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि उसमें उनके साथ रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं.

जैसे ही आर्यन खान और रणबीर कपूर एक ही फ्रेम दिखे, सोशल मीडिया पर तुरंत ही तस्वीर वायरल हो गई. और सिर्फ ये दोनों ही नहीं इनके अलावा फोटो में बॉलीवुड के तीन और स्टार्स भी दिख रहे हैं. एक हैं वरुण धवन, दूसरे अर्जुन कपूर और तीसरे हैं सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, जो कुछ समय पहले सनी देओल के साथ ‘बॉर्डर 2’ में दिखे. यानी एक साथ एक फ्रेम में ये पांच बॉलीवुड सितारे. इनके अलावा फोटो में इनके कुछ और दोस्त भी नजर आ रहे हैं.

क्यों एक छत के नीचे हुए जमा?

जैसे ही तस्वीर सामने आई, सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछने लगे कि आखिर ये पांचों स्टार्स एक ही छत के नीचे क्यों जमा हुए? जवाब है दोस्त की बर्थडे पार्टी. दरअसल, इन पांचों के कॉमन दोस्त हैं, जिनका नाम है सिनान कादर. हाल ही में सिनान का बर्थडे था. तो ये पांचों अपनी दोस्त की खुशी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. बर्थडे पार्टी से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सिनान केक काटते नजर आ रहे हैं.

चर्चा में रहते हैं आर्यन खान

इस पार्टी में सभी ने एक साथ फोटो क्लिक करवाई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. फैंस इन सभी को एक फ्रेम में काफी पसंद कर रहे हैं. बहरहाल, रणबीर कपूर तो अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर लाइमलाइट में बनी ही रहते हैं, साथ ही आर्यन खान भी आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. जब भी वो कहीं स्पॉट होते हैं तो पलभर में उनके वीडियोज वायरल हो जाते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा शुरू हो जाती है. ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से उन्होंने लोगों को खूब दिल जीता है.