Bhojpuri Movie: भोजपुरी फिल्म 'सास बहू की महाभारत' ने मचाया धमाल,बार बार देखा जा रहा वीडियो

Bhojpuri Movie: भोजपुरी फिल्म 'सास बहू की महाभारत' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर शनिवार को भोजपुरी सिनेमा चैनल पर किया जाएगा। इस फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतिक सिंह ने इस प्रीमियर को महिला दिवस पर भोजपुरी सिनेप्रेमियों के लिए एक खास तोहफा बताया है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी काफी धूम मचा रही है। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह ने बताया कि 'सास बहू की महाभारत' पारिवारिक रिश्तों की जटिलताओं को रोचक ढंग से प्रस्तुत करती है। फिल्म न सिर्फ मनोरंजन करेगी, बल्कि एक मजबूत सामाजिक संदेश भी देगी। Bhojpuri Movie
अब निर्माता-निर्देशक को उम्मीद है कि पूरी फिल्म को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलेगा। दर्शक इस फिल्म को आठ मार्च की शाम छह बजे और फिर नौ मार्च को सुबह 10 बजे दोबारा देख सकते हैं।
फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत, संचिता बनर्जी, जय यादव, शालू सिंह, जे। नीलम, राम सुजान सिंह, संजय पांडे, रितु पांडे और कंचन मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे स्मृति सिन्हा और देव सिंह भी गेस्ट अपीयरेंस में दिखाई देंगे। Bhojpuri Movie
फिल्म का निर्देशन अनुभवी निर्देशक अजय कुमार झा ने किया है, जबकि संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है। फिल्म के गाने प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और इसकी कहानी शमशेर सेन ने दी है।