Bhojpuri Movie: पवन सिंह संग अक्षरा सिंह की सुपरहिट फिल्म, वीडियो ने मचाया इंटरनेट पर धमाल

Bhojpuri Movie: भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन और अक्षरा की जोड़ी को पर्दे पर खूब पसंद किया जाता है। दोनों को पर्दे पर एक साथ देखते ही फैंस उन पर खूब प्यार बरसाते हैं। ऐसी ही उनकी फिल्म सइयां सुपरस्टार है। फिल्म को हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है और हर कोई इसका दीवाना हो गया है। फिल्म को 2 दिन में ही में व्यूज हजारों मिल गए हैं।
फिल्म सइयां सुपरस्टार में पवन सिंह और अक्षरा सिंह के साथ अरविंद अकेला कल्लू, संजय पांडे, प्रेम सिंह समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। फिल्म को 40 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। अक्षरा और पवन सिंह की जोड़ी इतनी हिट है कि इसे लाखों में बदलने में ज्यादा दिन नहीं लगने वाले हैं। फिल्म एक्शन और रोमांस से भरी है।
अक्षरा सिंह और पवन सिंह से फैंस खूब इंप्रेस हो रहे हैं। वो फिल्म देखने के बाद ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों ही इस टाइम इंडस्ट्री में खूब धमाल मचा रहे हैं। जहां अक्षरा बिग बॉस ओटीटी के बाद से हर जगह छा गई हैं। अब वो फिर से फिल्में बनाने में लग गए हैं। फैंस को उनकी नई फिल्म जल्द ही देखने को मिलेगी।