Bhojpuri Song: निरहुआ और आम्रपाली के 3 सुपरहिट गाने, रोमांस का भरपूर तड़का, यहां देखें Video

 
Bhojpuri Song

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे को पर्दे पर देखते ही दर्शक झूम उठते हैं। इन दोनों स्टार की जोड़ी पर दर्शक प्यार लुटाते हैं। निरहुआ और आम्रपाली की हर फिल्म और गाना हिट होना तय माना जाता है। हम इस ऑर्टिकल में आपको निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी वाला 3 सबसे रोमांटिक भोजपुरी गाने के बारे में बताएंगे, जिन्हें देखने के बात आप मदमस्त हो जाएंगे। 

1.गाल लाल कइल कट के (फिल्म: सिपाही)
अगर आप बेडरूम में एक अलग रोमांटिक अंदाज देखना चाहते हैं तो गाना गाल लाल कइल कट के जरूर देखें। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली के बीच हॉट केमिस्ट्री देखने लायक है। दोनों ने गाल लाल कइल काट के म्यूजिक वीडियो में कमाल का किया है। यह गाना हर किसी को बहुत पसंद आता है। हालांकि, यह गाना पुराना है, लेकिन फैन्स का प्यार आज भी इसके प्रति बरकार है। 

2. तनी छुआ ला (फिल्म: बेटा)

अगर आप बारिश में भीगते हुए रोमांस का मजा लेना चाहते हैं तो यह गाना आपके लिए परफेक्ट है! गाने तनी छुआ ला में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री देखने लायक है। नीली साड़ी में आम्रपाली दुबे बेहद खूबसूरत लग रही हैं और बारिश का यह नजारा प्यार को और भी बढ़ा देता है। इसे कल्पना और ओम झा ने गाया है, जबकि श्याम देहाती ने इसे लिखा है और ओम झा ने म्यूजिक दिया है।

 

3. फगुआ में फटता जवानी

होली का सीजन आने वाला है और इसमें भोजपुरी गानों का खूब तड़का लगता है। अगर आपको होली के रंगों और रोमांस का तड़का चाहिए तो गाना फगुआ में फटता जवानी सबसे बढ़िया विकल्प है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली बाथरूम में भी रोमांस करते नजर आ रहे हैं। प्यारे लाल यादव ने गाने के बोल लिखे हैं और मधुकर आनंद ने संगीत दिया है।