Bhojpuri Song: पवन सिंह संग आस्था सिंह ने मचाया तहलका, भोजपुरी गाना सुन फैंस हुए दीवाने

 
पवन सिंह संग आस्था सिंह ने मचाया तहलका, भोजपुरी गाना सुन फैंस हुए दीवाने

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के नए गाने ने जमकर धूम मचा रखी है। वैसे तो जब भी भी पवन सिंह का कोई नया गाना रिलीज होता है तो वह जमकर धूम मचा देता है। हाल ही में पान सिंह का ये गाना  'दिल लेके भाग जाइबे' फिर से ट्रेंड कर रहा है। 

दुनियाभर में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के अलावा गानों के लिए भी मशहूर हैं। उनकी आवाज का जादू बॉलीवुड में भी देखने को मिल चुका है। उनके फैंस उनकी एक्टिंग और सिंगिंग के इतने दीवाने हैं कि उनका जब भी कोई गाना या फिल्म रिलीज होती है तो वह उसे देखना कभी मिस नहीं करते हैं। 

इस गाने में एक्ट्रेस आस्था सिंह का दिलकश अंदाज देखने लायक है। इस गाने में पवन सिंह, आस्था सिंह की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का रोमांटिक डांस लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने को देखने के बाद आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। हर सीन इतना शानदार है कि आप वीडियो को कई बार देख सकते हैं।

पावर स्टार के गाने को मिले मिलियन व्यूज

'दिल लेके भाग जाइबे' गाने का म्यूजिक सरगम ​​आकाश ने दिया है और बोल रोशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं। पवन सिंह और आस्था सिंह ने इस रोमांटिक गाने को बहुत ही शानदार अंदाज में पेश किया है। इस गाने को टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। 

इस गाने को अब तक 16 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म 'पावर स्टार' के निर्माता मधु शर्मा और समीर आफताब हैं और निर्देशक फिरोज खान हैं।