Bhojpuri Song: सईया जी को देख मचल उठा अक्षरा सिंह का दिल, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे दीवाने 

 
सईया जी को देख मचल उठा अक्षरा सिंह का दिल, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

Bhojpuri Song: भोजपुरी जगत आज किसी भी मामलों में दुनिया से कम नहीं है, आज भोजपुरी जगत की हर नई फिल्में और गाने सुपर डुपर हिट जातें है। हाल ही में अक्षरा सिंह ये नया गाना इंटरनेट पर जमकर धूम मचा रहा है। 

भोजपुरी सुपरस्‍टार एक्‍ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नया गाना आ गया है। भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत और सुरीली सुपरस्‍टार अक्षरा सिंह का नया गाना 'दहेज में राइफल' रिलीज हो गया है। 

इस गाने को एक्‍ट्रेस ने अपने ऑफिश‍ियल यूट्यूब चैनल से इसे रिलीज किया है। खास बात ये है कि गाना कुछ ही घंटों में वायरल हो रहा है।

इस गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है, वहीं इसके बोल आशीष तिवारी और अर्जुन आदित्‍य ने मिलकर लिखे हैं। गीत से सजाने का काम छोटू रावत ने किया है। म्‍यूजिक वीडियो के डायरेक्‍टर आशीष सत्‍यार्थी हैं और कोरियोग्राफी अनजु मौर्या की है। गाने को जहां कुछ ही घंटों में हजारों व्‍यूज मिल गए हैं।