Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह का गाना 'कनबलिया से धक्का ' हुआ रिलीज, देखते ही देखते वायरल हुआ वीडियो 

 
अक्षरा सिंह का गाना 'कनबलिया से धक्का ' हुआ रिलीज, देखते ही देखते वायरल हुआ वीडियो 

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की शेरनी Akshara Singh आए दिन अपने जलवे से फैन्स का दिल धड़काती रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक खूबसूरत गाना सामने आया, जिसने लोगों को दीवाना बना दिया।

भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज Bollywood तक अपनी पहचान बना चुकी हैं। अक्षरा ने भले ही Bollywood में डेब्यू न किया हो, लेकिन हिंदी सिनेमा के बड़े स्टार्स के इंटरव्यू लेकर वह खबरों में छा गई हैं। 

आए दिन Akshara Singh की नई फिल्में और गाने इंटरनेट पर छाए हुए हैं। ऐसे में अब उनका एक नया गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अक्षरा के इस नए लोकगीत का टाइटल ‘कनबलिया से धक्का' है। अक्षरा का हाल ही में रिलीज हुआ ये गाना यूट्रयूब पर गर्दा उड़ा रहा है।

Akshara Singh का ‘कनबलिया से धक्का‘ गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।
                                         
अक्षरा सिंह इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में लीडिंग सिंगर एक्टर हैं। वह प्रोफेशनल लाइफ के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने ही गानों पर रील्स भी बनाती नजर आती हैं। 

भोजपुरी के अलावे दूसरी फिल्म इंडस्ट्री में भी अक्षरा सिंह को काफी पसंद किया जाता है। बता दें कि ‘कनबलिया से धक्का'  लोकगीत संगीतकार डी के दीवाने हैं। फीचर अनुराग मिश्रा, म्यूजिक डायरेक्टर रोशन सिंह, संगीतकार रत्नेश सिंह और कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय हैं। डीओपी रवि राठौड़ और राजेश राठौड़ हैं।