Bhojpuri Song: खेसारी संग आम्रपाली दुबे का 2 साल पुराने गाने ने मचाई धूम, आप भी देखें Video
Jun 3, 2025, 23:46 IST
Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी हमेशा से फैंस का दिल जीतती रही है, और उनका गाना “छूवे दा बदन” इसका बेहतरीन उदाहरण है। यह गाना 2023 में रिलीज हुआ था और अब तक सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है।
इस गाने को खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ने गाया है, और म्यूजिक छोटे बाबा ने कंपोज किया है, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर करता है।
गाने के वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री बहुत ही कातिलाना है, और यही वजह है कि यह गाना अब तक 55 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरहिट जोड़ी खेसारी और आम्रपाली के इस रोमांटिक गाने ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।

