Bhojpuri Song: चांदनी सिंह की हसीन अदाओं ने पवन सिंह को बनाया दीवाना, सालों पुराने इस रोमांटिक गाने को मिल चुके लाखों में व्यूज

Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह अक्सर अपने गानों और फिल्मों की वजह से पर्दे पर छाए रहते हैं। इन दिनों इनका एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा हैं। इस गाने में पवन सिंह के साथ चांदनी सिंह अपनी अदाओं का खूब तड़का लगा रही हैं। पवन सिंह और चांदनी सिंह की जोड़ी एक बार फिर से उनके हिट गाने 'देखे खातिर तरसे' की वजह से चर्चा में हैं।
इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। यह पहली बार नहीं जब पवन सिंह और चांदनी सिंह का कोई गाना इतना पसंद किया जा रहा है। इसके पहले भी उनकी जोड़ी को लोगों से खूब प्यार मिला है। पवन सिंह और चांदनी सिंह का 5 साल पहले रिलीज हुआ 'देखे खातिर तरसे भतार' अचानक से इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है।
इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह की खूबसूरती और कातिलाना अदांए देख आप भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। पावर स्टार की आवाज ने इस गाने को बहुत ही मजेदार बना दिया है। यह भोजपुरी फिल्म 'क्रैक फाइटर' का हिट गाना है। इस गाने को इंटरनेट पर जबरदस्त प्यार मिल रहा है। जाहिद अख्तर ने इसके बोल लिखे हैं। छोटे बाबा ने इस गाने को धमाकेदार म्यूजिक दिया है।
45 मिलियन से ज्यादा व्यूज
इस गाने को 5 साल पहले यूट्यूब पर 45 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। वहीं री-रिलीज के बाद इसे लाखों बार देखा जा चुका है। हर कोई इस गाने पर रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। पवन सिंह और चांदनी सिंह का ये रोमांटिक गाना आज भी लोगों का पसंदीदा बना हुआ।