Bhojpuri Song: काजल राघवानी की जवानी देख बहके खेसारी लाल, बार बार देखा जा रहा Video

 
Bhojpuri Song: काजल राघवानी की जवानी देख बहके खेसारी लाल

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारी लाल यादव के गाने हमेशा से ही पॉपुलर रहे हैं। खेसारी के गाने ही नहीं उनकी अदाकारी को भी दर्शक काफी पसंद करते है। पर्दे पर खेसारी लाल ने कई भोजपुरी एक्ट्रेसेस के साथ धमाल मचाया है। खासकर काजल राघवानी के साथ उन्होनें एक से एक हिट फिल्में दी है। ये जोड़ी जब भी साथ आई तो बवाल मच गया। 

खेसारी और काजल राघवानी का गाना 'कूलर कुर्ती में लगा ला' आजकल यूट्यूब पर छाया हुआ है। खेसारी लाल का ये गाना एकदम परफेक्ट है। गाना सुनकर आपका मूड फ्रेश हो जाएगा। ये गाना वैसे तो पुराना है, मगर आज भी इसकी दीवानगी दर्शकों में देखी जा रही है।

इस गाने में आप देख सकते है काजल पसीने से भीग रही है और खेसारी उन्हें ठंडक देने के लिए कूलर को ऑन कर देते है। इस गाने को खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने में खेसारी लाल, काजल राघवानी और संजय पांडे हैं। 6 साल पहले आए इस वीडियो पर अब तक 353 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।