Bhojpuri Song : खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी के नए गाने 'लोहा गरम' ने मचाया धमाल, यहां देखें Video

 
Bhojpuri Song

Bhojpuri Song : भोजपुरी स्टार खेसारी लाल की फिल्म रिश्ते 14 मार्च, 2025 को रिलीज हो चुकी है। वहीं इस फिल्म के एक गाने ने यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रखा है। इस गाने में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी ने का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। दोनों की जोड़ी को परदे पर खूब पसंद किया जा रहा हैं। 

ये भोजपुरी गाना वीडियो 'लोहा गरम' 11 मार्च, 2025 दिन मंगलवार को रिलीज किया गया है। भोजपुरी गाने का टाइटल 'लोहा गरम' बहुत ही आकर्षक है, जो फैन्स को अपनी तरफ खींच रहा है। भोजपुरी गाना 'लोहा गरम' में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने काम किया है। गाना 'लोहा गरम' ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा कर रख दिया है। 

लोहा गरम गाने को खेसारी लाल यादव यादव और खुशी कक्कड़ (Khesari Lal Yadav and Khushi Kakkar) ने गाया है। इस गाने को कुष्णा बेदर्दी (Krishna Bedardi) ने लिखा है। वहीं, बेदर्दी (Krishna Bedardi) ने ही इस वीडियो म्यूजिक को संगीत भी दिया है। 

दरअसल, खेसारी लाल यादव की एक नई भोजपुरी फिल्म रिश्ते 14 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी हैं। फिल्म रिश्ते में खेसारी लाल यादव, रति पांडे, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुवेर्दी, संजीव मिश्रा, आकांक्षा पुरी, सुजान सिंह, युगांत पांडे, सोनू पांडे, गुलशन पांडे, रंभा साहनी, माया यादव, निशा झा, प्रियांशु सिंह, जया पांडे, दिलीप पांडे, पंकज मेहता, रजिया, जीत रायदत्त, कल्याणी झा, दिव्या द्विवेदी, मास्टर अयान, बेबी आयशा, रविकांत यादव जैसे कलाकारों ने काम किया है।