Bhojpuri Song: पारुल यादव संग खेसारी लाल ने मचाई धूम, बार बार देखा जा रहा ये वीडियो 

 
पारुल यादव संग खेसारी लाल ने मचाई धूम, बार बार देखा जा रहा ये वीडियो 

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां एक ओर शुक्रवार को पवन सिंह ने ‘धनिया में पनिया’ रिलीज कर फैंस को खुश किया। वहीं शनिवार को खेसारी लाल यादव ने अपना नया रोमांटिक गाना ‘शाम है धुआं धुआं’ रिलीज कर धमाका कर दिया है। यह गाना महज 7 घंटे में ही 14 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है और तेजी से वायरल हो रहा है।

खेसारी-पारुल की केमिस्ट्री ने लगाई आग

इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ पारुल यादव नजर आ रही हैं और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया है। गाने को खेसारी और सृष्टि भारती ने गाया है। गाने में पारुल की अदाएं और खेसारी का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

गाने की शुरुआत होती है पारुल यादव के दमदार एंट्री से, जो काले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके बाद खेसारी और पारुल के बीच रोमांस और नोकझोंक का शानदार तालमेल देखने को मिलता है।

दोनों के डांस मूव्स, एक्सप्रेशन्स और स्टाइल फैंस को खूब लुभा रहे हैं। फैंस कमेंट में गाने को “ट्रेंडिंग सॉन्ग” और “विजुअल ट्रीट” बता रहे हैं।