Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और रति पांडे ने ‘बंगला में उड़ेला अबीर’ पर मचाया धमाल, आप भी देखें...
Bhojpuri Song: आज कल भोजपुरी गानों का क्रेज दिन ब दिन बढता ही जा रहा है। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस रति पांडे की जोड़ी ने धमाल मचा दिया है। उनकी फिल्म ‘रिश्ते’ का होली स्पेशल गाना ‘बंगला में उड़ेला अबीर’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर वायरल हो गया।
खेसारी लाल यादव और रति पांडेय की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। ये गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ये गाना होली के रंग, मस्ती और जबरदस्त एनर्जी से भरपूर है। इस गाने को 2 दिन में 1M से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।
यहां देखिए गाना:
गाने के भव्य सेट और रंग-बिरंगे सीन इसे एक परफेक्ट होली सॉन्ग बनाते हैं। गाने में खेसारी लाल की एनर्जी और रति पांडे की दिलकश अदाएं लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। पहली बार इस जोड़ी को एक साथ देखने को मिला और आते ही धमाल मच गया। फिल्म ‘रिश्ते’ एक पारिवारिक कहानी पर आधारित है, जिसमें रिश्तों की गहराई और पारिवारिक मूल्यों को दर्शाया गया है

