Bhojpuri Song : खेसारी लाल ने 'नथुनिया 2' में इस भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ किया रोमांस, देखें विडियो..

 
खेसारी लाल ने 'नथुनिया 2' में इस भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ किया रोमांस, देखें विडियो..

Bhojpuri Song :भोजपुरी गानों की बात ही कुछ और है। दर्शक इन गानों पर झूमने को मजबूर हो जाता है। यहीं वजह है कि कोई भी गाना रिलीज होते ही छा जाता है। 

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नया म्यूजिक वीडियो 'नथुनिया 2' रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव, सलमान खान की हीरोइन डेजी शाह के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। 

भोजपुरी इंडस्ट्री भले लो बजट की है। लेकिन यहां आए दिन गाने और फिल्में बनती हैं और रिलीज होती हैं। खेसारी लाल यादव तो वहां के सुपरस्टार हैं। उनके साथ हर कोई काम करने की चाहत रखता है। वह खुद भी सलमान खान के शो में नजर आ चुके हैं।

गाने को सुनने और देखने के बाद हर कोई तारीफ कर रहा है। डेजी शाह बॉलीवुड की राह छोड़कर आखिरकार भोजपुरी गलियारे में आ पहुंची हैं।