Bhojpuri Song : खेसारी लाल के नए गाने 'टुकलिया जान मारता' ने मचाया धमाल, फिर रोमांटिक अंदाज में आए नजर 

 
Bhojpuri Song

Bhojpuri Song : भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार खेसारी लाल यादव की एक्टिंग और गानों के दर्शक बेताबी से इंतजार करते रहते हैं। खेसारी का हर गाना इंटरनेट पर शेयर होते ही धमाल मचाने लगता हैं। ये हर गाने में अपने शानदार अंदाज से मनोरंजन करते दिखाई देते हैं। ऐसे में अब इनका एक नया गाना 'टिकुलिया जान मारता' आया है। जो कि शुक्रवार 21 मार्च को रिलीज हुआ है। खेसारी लाल का ये गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा हैं। 

ट्रेंड कर रहा गाना
इस गाने में खेसारी लाल यादव और प्रिया रघुवंशी नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने को खेसारी ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है। गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्ट आर्य शर्मा ने किया है। इस गाने को अब तक करीब दो लाख व्यूज मिल चुके हैं। 

दर्शकों को पसंद आई जोड़ी
प्रिया रघुवंशी गाने में खेसारी की पत्नी के रोल में नजर आ रही हैं। खेसारी लाल यादव किताब लेकर पढ़ते नजर आ रहे हैं, वहीं प्रिया उन्हें रिझाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, खेसारी पर कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा, वे पूरी तरह से एकाग्र होकर पढ़ाई कर रहे हैं। इस गाने पर यूजर्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर लिख रहे हैं, 'गर्दा उड़ा दिया'। कुछ यूजर लिख रहे हैं, 'जोड़ी कमाल है'।