Bhojpuri Song: खेसारी लाल संग कोमल सिंह ने मचाया धमाल, पिलर के पास किया रोमांस 

 
खेसारी लाल संग कोमल सिंह ने मचाया धमाल, पिलर के पास किया रोमांस 

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और कोमल सिंह की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में एक लोकप्रिय जोड़ी है, जो दर्शकों के दिलों में हमेशा बसी रहती है। दोनों के गाने और फिल्में रिलीज होते ही दर्शकों के बीच धूम मचा देती हैं।

इनकी जोड़ी हमेशा से फैंस को एंटरटेन करने में कामयाब रही है, और उनका नया गाना सुनने या देखने का इंतजार उनके फैंस हमेशा करते हैं। खेसारी लाल यादव का नया रोमांटिक गाना इंटरनेट पर आते ही बवाल मचा रहा है। 

इस गाने का टाइटल है, ‘मूड नइखे’, जिसमें हिट मशीन एक्ट्रेस कोमल सिंह के साथ खूब रोमांस करते दिख रहे हैं। यह गाना छह घंटे पहले यूट्यूब चैनल ‘वेस्ट भोजपुरी’ पर अपलोड किया गया है। 

खेसारी लाल यादव का नया गाना

खेसारी लाल यादव के इस गाने नए गाने ‘मूड नइखे’ को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर आवाज दिया है। वहीं, लिरिक्स सगीर सनेही और प्रतीक राज ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। 

गाने के वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है। जबकि, निर्देशक और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा और डीओपी राहुल यादव रॉक्सी हैं। साथ ही गाने के वीडियो को खेसारी के साथ एक्ट्रेस कोमल सिंह ने फिल्माया है।