Bhojpuri Song: निरहुआ ने आम्रपाली के साथ मचाया धमाल, रोमांस देख लोग हुए दीवाने
Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा आज कई राज्यों में परचम लहरा रहा है। एक्टर से लेकर एक्ट्रेस तक हर कोई उनकी एक्टिंग का कायल है। भोजपुरी सिनेमा के कॉमेडी और रोमांटिक सीन काफी लोगों को पसंद आ रहे हैं।
सोशल मीडिया से लेकर शादी-पार्टियों तक कई गाने हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे का नाम तो आपने सुना ही होगा। जिन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है।
भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी सुपरहिट है। दोनों ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।हाल ही में निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें इन दोनों ने हंगामा मचा दिया है।
वहां शादी की रात के लिए एक बिस्तर लगाया गया है, जहां आम्रपाली दुल्हन की पोशाक में बैठी है। इसी बीच वहां 'रोमियो राजा' दिनेश लाल यादव की एंट्री होती है। वे अपने रोमांस की शुरुआत गुलाब से करते हैं।
उनकी हरकतें ऐसी होती हैं कि आम्रपाली दुबे की धड़कनें बढ़ जाती हैं। फिल्म 'रोमियो राजा' की कहानी में दिनेश लाल हैं, जो एक बड़े पिता के बेटे हैं। उसे स्पष्टवादी और निर्भीक आम्रपाली से प्यार हो जाता है। लेकिन जैसे-जैसे इनका रोमांस आगे बढ़ता है, परेशानियां भी आने लगती हैं।

