Bhojpuri Song: बारिश में मोनालिसा संग रोमांस करते दिखे निरहुआ, देखकर फैंस भी हुए दीवाने

 
Bhojpuri Song: बारिश में मोनालिसा संग रोमांस करते दिखे निरहुआ, देखकर फैंस भी हुए दीवाने

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के गाने हो या फिर वीडियो दोनों ही धमाल मचा देते है। भोजपुरी स्टार्स की अदाकारी लोगों को इतनी पसंद आती है कि वह भी उनके दीवाने हो जाते है। वहीं जब बात भोजपुर सिनेमा के स्टार कलाकार निरहुआ की हो तो तहलका मच जाता है। 

फैंस में निरहुआ की दीवानगी इस कदर है कि वह उनके किसी भी वीडियो को देखे बिना नहीं छोड़ते। निरहुआ का कोई भी गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा जाता है। अब निरहुआ और मोनालिसा का एक धमाकेदार वीडियो इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है।

इस वीडियो में दोनों बारिश में भीगते हुए अपना जलवा बिखेर रहें है। वहीं फैन्स भी इस वीडियो में दोनों के डांस को देख उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। 

इस वीडियो में आप देख सकते है कि मोनालिसा ने पीली और लाल धारी वाली साड़ी पहनी है। वहीं निरहुआ भी पीली शर्ट में नजर आ रहे है। दोनों बारिश में भीगते हुए रोमांस कर रहे है।

​​​​इस वीडियो में निरहुआ और मोनालिसा बथेला मोर करिहाईयां पर डांस करते हुए नजर आ रहे है। दोनों का ये दिलकश अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो काफी रोमाटिंक है। इसे देखने के बाद फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है।