Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे संग निरहुआ हुए रोमांटिक, गाना देख आपको भी आ जाएगी शर्म, यहां देखें Video

 
Bhojpuri Song

Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों का चलन आज के समय में बहुत ज्यादा बढ़ गया है। पर्दे पर कई जोड़ियां आते ही धमाल मचा देती है। उनमे से ही एक जोड़ी है इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की। इस जोड़ी फैन्स को ऑनस्क्रीन खूब पसंद करते। भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे अपनी फिल्मों और गानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। 

इस दौरान यूट्यूब की दुनिया में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म 'जय वीरू' का 'अंजोर करे इंडिया में' गाना खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की रोमांटिक और सिजलिंग केमिस्ट्री लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही है। वीडियो में आम्रपाली दुबे के ठुमकों पर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ फिदा हो गए हैं। 

इस वीडियो को यूट्यूब पर 48 लाख व्यूज मिल चुके हैं। गाना खूब वायरल हो रहा है। इस गाने बोल्ड आजाद सिंह ने लिखे हैं जबकि इसका शानदार म्यूजिक धंजय मिश्रा ने दिया है।

मेकर्स ने दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के इस भोजपुरी वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स लगातार इस जोड़ी की क्यूटनेस पर कमेंट कर रहे हैं।

'जय वीरू' मूवी में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के अलावा मस्त अली-सलीम फेकू, अकबर बिन तबर, प्रकाश जैस और निशा सिंह सहित कई कलाकार नजर आए थे।