Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह संग पवन सिंह ने मचाई धूम, बार बार देखा जा रहा वीडियो  

 
Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह संग पवन सिंह ने मचाई धूम, बार बार देखा जा रहा वीडियो  

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को पर्दे पर एक साथ देखते ही फैंस बेताब होने लगते है। एक समय था जब दोनों की जोड़ी काफी हिट थी और दर्शकों को तो आज भी दोनों के गाने काफी ज्यादा पसंद आते हैं। अब इसी बीच उनका एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अक्षरा सिंह और पवन सिंह का यह पुराना गाना काफी ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। इस गाने में दोनों खेतों के बीचों बीच जमकर रोमांस करते हुए देखे जा रहे हैं। दोनों का यह अंदाज काफी ज्यादा लाजवाब है और बाद में दोनों झरने के नीचे खूब रोमांस करते हैं। दोनों के इस गाने का नाम 'हमरा जरी के' है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस गाने को वेब म्यूजिक के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और इस गाने को 'हम हैं लुटेरे' नाम की एक भोजपुरी फिल्म से लिया गया है। इस गाने पर 7.9 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। इस गाने को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है।