Bhojpuri Song: एक ही दिन में पवन सिंह और खेसारी का नया गाना हुआ रिलीज, देखें कौन किसपे भारी?

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के जाने माने नाम है। दोनों ही अपनी सुरीली आवाज और दमदार एक्टिंग के दम पर करोड़ो दिलों पर राज करते हैं। दोनों का 26 मार्च को नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है। जिसमें दोनों अलग-अलग वीडियो में रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं।
खेसारी लाल यादव का गाना ‘चल नबाबी’ फिल्म ‘गॉडफादर’ का है, जो रिलीज होते ही गर्दा उड़ा रहा है। इसमें वह यामिनी सिंह के साथ रोमांस कर रहे हैं। और प्रियंका सिंह के साथ गाने को आवाज दी है। इसका म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिया है। और टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी लेबल के साथ ये रिलीज हुआ है। इसे 13 घंटे में 324,623 व्यूज मिले हैं और 37k लाइक्स मिले हैं।
पवन सिंह और रितु सिंह का गाना
वहीं, पवन सिंह का गाना ‘ओढ़नी के हवा से’ भी रिलीज हुआ, जिसमें वह रितु सिंह के साथ रोमांस फरमा रहे हैं। इसे उन्होंने और प्रियंका ने गाया है। इसके बोल रजनीश मिश्रा ने लिखे हैं और वह ही इसके डायरेक्टर भी हैं। इस गाने को 16 घंटे में 349,455 व्यूज मिले हैं और 38k लाइक्स मिले हैं। दोनों ही कलाकार गर्दा उड़ा रहे हैं।
पवन सिंह पर भारी पड़े खेसारी
पवन सिंह और खेसारी के गाने को देखा जाए तो खेसारी ने बाजी मारी है। वह पवन सिंह पर भारी पड़े हैं क्योंकि 16 घंटे में जितने व्यूज गाने को मिले हैं, उसके आसपास तो खेसारी के गाने को 13 घंटे में ही मिल गए हैं। दोनों ही गानों तो फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।