Bhojpuri Song: दर्शना की अदाएं देख पवन सिंह हुए रोमांटिक, 'आहो राजा' गाने की केमेस्ट्री Video वायरल 

 
Bhojpuri Song

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह अपने गाने 'आहो राजा' के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच धमाल मचाने आ गए हैं। रिलीज के दौरान यूट्यूब पर इस गाने को 736 के यानी 7.36 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वो भी सिर्फ 8 घंटे में। इस नए भोजपुरी गाने में पवन सिंह के साथ दर्शना की जबरदस्त और इंटेंस केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।

बता दें कि इस गाने को 'वेब म्यूजिक' चैनल पर अपलोड किया गया है। 'आहो राजा' में पवन सिंह ने अपनी दमदार आवाज दी है और अपनी जबरदस्‍त एनर्जी के साथ उन्होंने इस गाने को और भी खास बना दिया है। 

म्‍यूजिक वीडियो में उनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा दर्शना नजर आ रही हैं, जिनका इस गाने में ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। पवन सिंह अपने इस नए गाने को लेकर लेकर एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। 

आहो राजा की बात करें तो इस गाने को पावर स्टार पवन सिंह ने आवाज दी है और इसके म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं। इसके बोल लिखे हैं प्रिंस प्रियदर्शी ने और गाने के वीडियो को दीपांश सिंह ने डायरेक्‍ट किया है। वहीं इसकी कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी गोल्डी और सनी ने संभाली थी।