Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह की अदाएं देख पवन सिंह हुए दीवाने, बार बार देखा जा रहा वीडियो
Bhojpuri Song: एक समय था जब भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह और पवन सिंह का नाम एक साथ लिया जाता था। इस दौरान अक्षरा और पवन सिंह ने कई फिल्मों में साथ काम किया। इन दिनों अक्षरा सिंह और पवन सिंह का गाना ‘तनी फेरे दी बलम जी करवटिया’ फैन्स के बीच ट्रेंड कर रहा है, जिसने रिलीज के वक्त भी तहलका मचा दिया था।
अक्षरा सिंह और पवन सिंह का ये गाना फिल्म ‘सत्या’ का है, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर खूब हिट रही थी और इसके गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आए थे। लेकिन ‘तनी फेरे दी बलम जी करवटिया’ में पवन और अक्षरा ने कई रोमांटिक सीन दिए, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए।
इस गाने में अक्षरा का डांस काफी जोशीला है। एक्ट्रेस के डांस मूव्स देख पवन सिंह पिघल गए।
इस वीडियो को अब तक 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। दोनों का ऑन स्क्रीन कनेक्शन काफी शानदार है जो वीडियो को देखने लायक बनाता है।

