Bhojpuri Song: पवन सिंह ने ‘जवार हो या जिला’ में मचाया धमाल, दर्शक हुए नाचने को मजबूर

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह का नया गाना इन दिनों जमकर धमाल मचा रहा है। इस गाने का नाम ‘जवार हो या जिला’ है, जिसने दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया है।
भोजपुरी गाने यूट्यूब पर रिलीज होते है। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के महीने में 4-5 नए गाने आते है, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते है। इसके व्यूज बढ़ते ही चले जा रहे है।
एंटरटेन करते दिखे पावर स्टार
गाने की शुरुआत एक स्टेज शो से होती है, जहां पवन सिंह आते है और म्यूजिक के साथ अपने डांस मूव्स दिखाते है। इसके बाद वह गाना शुरू करने के साथ ही फैंस का मनोरंजन करने लगते है।
मिले है इतने व्यूज
इस गाने को फिरोज खान की ओर से डायरेक्ट किया गया है और मधु शर्मा और समीर आफताब ने इसे प्रोड्यूस किया है। गाने का लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखा है और प्रियांशु सिंह ने इसके म्यूजिक को डायरेक्ट किया है।
Madz Movies के बैनर तले बनाए गए इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज में गाया है। टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज इस गाने को अब तक 2.3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है।