Bhojpuri Song: पवन सिंह के 6 साल पुराने गाने ने मचाई धूम, मोनालिसा ने किया जबरदस्त डांस

Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रेंड कर रहे हैं। पवन सिंह का रोमांटिक गाना इंटरनेट पर तबाही मचा रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ मोनालिसा और अक्षरा सिंह भी है। “पवन राजा” फिल्म का “दिया गुलाब कारा” गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
6 साल पुराना ये गाना
ये गाना भले ही 6 साल पहले रिलीज़ हुआ था, लेकिन आज भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देता है। 10 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका ये गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।
इस गाने में पवन सिंह और इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है। कहानी में दिखाया गया है कि पवन सिंह अक्षरा सिंह को छोड़कर मोनालिसा के साथ हनीमून मनाते हैं।
गाने के बारे में और भी रोचक तथ्य
इस गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं, वहीं इसे निर्देशित किया है अविनाश झा ने। भले ही ये गाना 6 साल पहले आया था, लेकिन आज भी ये लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। शादी की रात दीया जलाने के बाद पवन सिंह और मोनालिसा जबरदस्त डांस भी करते हैं।