Bhojpuri Song: निधि झा संग पवन सिंह के जोड़ी ने मचाया धमाल, बार बार देखा जा रहा वीडियो  

 
निधि झा संग पवन सिंह के जोड़ी ने मचाया धमाल, बार बार देखा जा रहा वीडियो  

Bhojpuri Song: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन दिनों भोजपुरी गानों की लोकप्रियता का गवाह बन रहा है। भोजपुरी गानों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और लोग उनके गानों को खूब पसंद करने लगे हैं। 

पवन सिंह के वायरल हो रहे गाने में  'चीज हमर डाल देबा नेट पा' एक्ट्रेस निधि झा भी नजर आ रही हैं। निधि झा और पवन सिंह की हॉट केमिस्ट्री गाने में चार चांद लगा रही है।

गाने को खुद पवन सिंह ने इंदु सोनाली के साथ मिलकर गाया है। इसकी स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें पवन सिंह, विराज भट्ट, निधि झा, सुशील सिंह मौजूद हैं। जिसके बोल विनय निर्मल और आज़ाद सिंह ने लिखे हैं। संगीत निर्देशन छोटे बाबा ने किया है। इस गाने के निर्माता मुकेश गुप्ता हैं।

गाने का निर्देशन बाली ने किया है। इस गाने को दिसंबर 2016 में वेब म्यूजिक नाम के भोजपुरी चैनल पर पोस्ट किया गया था। इसे एक बार देखने के बाद आपको इससे प्यार हो जाएगा और आप इसे बार-बार सुनना चाहेंगे।