Bhojpuri Song: पवन सिंह का इस गाने से फिर छलका दर्द, गली-गली जा प्रेमिका को ढूंढते दिखे एक्टर

 
Bhojpuri Song: पवन सिंह का इस गाने से फिर छलका दर्द, गली-गली जा प्रेमिका को ढूंढते दिखे एक्टर

Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों ने आज दुनियाभर में नई पहचान बना रखी है, आज कल हर समय हर जगह दुनिया के कोने कोने में भोजपुरी गाने धूम मचा रहें है। हाल ही में भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने अपना नया सैड सॉन्ग ‘कौन ठगवा नगरियां लूटल हो’ रिलीज कर दिया है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

पवन सिंह के इस नए गाने को 7 जुलाई को आशी म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। उन्होंने इस गाने को अपनी आवाज में गाकर और शानदार बना दिया है। 

इस गाने के बोल प्रफुल तिवारी ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने तैयार किया है। गाने में पवन सिंह के इमोशनल एक्सप्रेशन और उनके अभिनय ने गाने को और भी खास बना दिया है।

इससे पहले भी पवन सिंह का एक सैड सॉन्ग ‘भगवान करस’ रिलीज हुआ था, जिसे 12 जून को मीरा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। उस गाने को भी पवन सिंह ने ही गाया था और इसके बोल रोहित सिंह ने लिखे थे। उस गाने को अब तक 11 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।