Bhojpuri Song: खेसारी संग सौम्या पांडे ने किया जबरदस्त रोमांस, इंटरनेट का पारा हुआ हाई , देखे Video
Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का भोजपुरी म्यूजिक वीडियो का नाम है ‘शीतलहरी’ है। भोजपुरी गाना वीडियो में एक्ट्रेस सौम्या पांडे भी नजर आ रही हैं। खेसारी लाल यादव के साथ बेहतरीन डांस मूव किया है। इस म्यूजिक सॉन्ग में सौम्या पांडेय के साथ खेसारी लाल यादव लिपटते हुए प्यार और रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी म्यूजिक वीडियो शीतलहरी Khesari Music World नाम के यूट्यूब चैनल पर 26 दिसंबर, 2024 दिन गुरुवार को अपलोड किया गया है। इस गाने पर फैन्स जमकर प्यार लुट रहे हैं। यह गाना यूट्यूब के म्यूजिक ट्रेंडिंग सेक्शन में ट्रेंड कर रहा है। यह गाना सर्दी के मौसम को देखते हुए बनाया गया है।
इस गाने को राइटर अखिलेश कश्यप ने लिखा है। वहीं, म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। भोजपुरी म्यूजिक वीडियो शीतलहरी में नई एक्ट्रेस सौम्या पांडे के साथ खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की जोड़ी खूब पसंद की जा रही है।
भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)ने इस गाने को स्टार सिंगर नेहा राज (Neha Raj) के साथ गाया है। दोनों सिंगर ने इस गाने में अपनी आवाज से गर्दा उड़ा दिया है। बहुत ही शानदार तरीके से शीतलहरी गाने को गाया है।

