Bhojpuri Song: स्मृति सिन्हा ने दिखाई खेसारी लाल को कातिलाना अदाएं, आप भी देखें Video
Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने आजकल हर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा में कई मजेदार गाने है जो मस्ती का महौल बना देते हैं। साल 2015 में सुपरहिट फिल्म 'बंधन' का गाना 'उल्लू ना बनाई' भी फिल्म की तरहत ही हिट हुआ था। यह गाना स्मृति सिन्हा और खेसारी लाल यादव पर फिल्माया गया था। इस गाने को 14 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
'उल्लू ना बनाई' गाने को खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ने गाया है। दोनों ही सिंगर्स की जुगलबंदी जबरदस्त है। जबकि इस गीत का संगीत म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा ने तैयार किया है। प्रेमांशु सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बंधन' के इस गाने का सीक्वेंस गांव के चौक का है।
गाने में जहां स्मृति सिन्हा लहंगा चोली में खेसारी लाल यादव को रिझाने की कोशिश कर रही हैं। 'बंधन' फिल्म के इस बेहतरीन गाने 'उल्लू ना बनाई' को 'वेब म्यूजिक' चैनल ने रिलीज किया था। किसी ने इसमें खेसारी को बेहतरीन बताया है, तो कोई स्मृति सिन्हा की अदाओं पर फिदा हैं।

