Bhojpuri Song: इस भोजपुरी गाने ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, करोड़ों बार देखकर भी नहीं भरा दिल
Jun 3, 2025, 22:32 IST
Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ट्रेंडिंग में इस वक्त चल रही है, और उसी का ताज़ा उदाहरण है ‘करे लच लच’। यह गाना रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर भोजपुरी म्यूजिक लवर्स का नया फेवरेट बन गया है।
गाने में सुनीता सिंह की देसी अदाएं, बिंदास ठुमके और रंगीला अंदाज़ दर्शकों को खूब भा रहा है। वो स्क्रीन पर जिस तरह का चार्म लेकर आई हैं, उससे एक बार फिर साबित होता है कि देसी ग्लैमर का जलवा कभी पुराना नहीं होता। Kamar Kare Lach Lach Lach
शिल्पी राज ने एक बार फिर दिखा दिया कि उनकी आवाज का मतलब ही हिट है। विजय चौहान की जोड़ी उनके साथ खूब जमी है और दोनों की एनर्जी ने इस गाने को मस्ती और रोमांस का परफेक्ट मिक्स बना दिया है।

