Bhojpuri Song: इस नए भोजपुरी गाने 'डांसर पिया' ने मचाया धमाल, वीडियो देख लोग खूब कर रहे तारीफ

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सारे सितारे करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इस लिस्ट में दिनेश लाल यादव से लेकर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव से लेकर नीलकमल सिंह जैसे सितारों का नाम भी शामिल है। अब इसी बीच नीलकमल सिंह का एक नया गाना हाल ही में रिलीज किया गया है। ये गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरस हो रहा है।
इस गाने में उनके साथ में भोजपुरी एक्ट्रेस सृष्टि को भी देखा जा रहा है। जो नीलकमल सिंह के साथ में खूब डांस से लेकर रोमांस करती हुई भी नजर आ रही है। नीलकमल के इस गाने का नाम 'डांसर पिया' है। इस गाने में देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों के बीच में कभी तीखी नोक झोक देखने के लिए मिलती है।
कभी दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। अब लगातार नीलकमल सिंह का यह गाना दर्शकों को भी काफी पसंद आ रहा है।नीलकमल सिंह के इस गाने को टी-सीरीज हमार भोजपुरी नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है।
इस वीडियो पर अभी तक 1.2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। इस गाने को खुद नीलकमल सिंह ने अपनी आवाज दी है और लिरिक्स लिखने का काम आशुतोष तिवारी ने किया है।