Bhojpuri Song: खेसारी यादव के इस नए गाने ने उड़ाया गर्दा, बार बार देखा जा रहा वीडियो

Bhojpuri Song: भोजपुरी अभिनेता अभिनेता खेसारी लाल यादव का गाना 'चांदी के कटोरे' को फैंस पंसद कर रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेत्री और मॉडल अंकिता दवे नजर आ रही हैं। इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। कुछ ही घंटों में गाने पर व्यूज की बरसात हो गई। इस गाने को आवाज खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने दिया है। गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी का लिखा हुआ है।
खेसारी लाल यादव को इस गाने को दर्शकों से खूब तारीफ मिल रहा है। एक यूजर लिखता है कि, “जियो सुपरस्टार खेसारी जी जन्मदिन पर तो एकदम गर्दा कबार कर रख दिए – मजा आ गया वीडियो देख कर! ” दूसरा लिखता है “Birthday पर क्वालिटी भी दिखा दिए भईया”। तीसरा लिखता है, “एक नंबर गाना है इसे ट्रेंडिंग पर लाओ”। Khesari Lal Yadav और Ankita Dave की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है।