Bhojpuri Song: माही श्रीवास्तव के इस गाने ने मचाया धमाल, आप भी देखें वीडियो 

 
 माही श्रीवास्तव के इस गाने ने मचाया धमाल, आप भी देखें वीडियो 

Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने आज के समय में हर जगह धूम मचा रहें है, कोने कोने में भोजपुरी गाने बज रहें है। भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने फैंस लिए भोजपुरी लोकगीत 'दिल्ली में छोड़ अइला दिल रजऊ' लेकर आई हैं। 

जिसे सुरीली आवाज में फेमस सिंगर सृष्टी भारती ने गाया है। यह लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। 

इस गीत को सिंगर सृष्टी भारती ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने डांस किया है। इस गाने को सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। 

वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।