Bhojpuri Song: खेसारी लाल संग रानी के इस गाने ने उड़ाया गर्दा, इंटरनेट पर कर रहा ट्रेंड
Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में लाखों लोगों के दिलों में मशहूर गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव राज करते है। जब भी उनके गाने रिलीज होते है, तो वे सारे ही सुपरहिट हो जातें है। हाल ही में उनका नया गाना सोशल मीडिया पर बहुत हिट हो रहा है, जिसका नाम ‘आम के स्वाद’ है।
इस गाने के व्यूज आम का सीजन आते ही लगातार बढ़ते जा रहे है। इस गाने में खेसारी लाल यादव, एक्ट्रेस रानी के साथ जबरदस्त डांस करते है, जिसमें उनकी केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है।
ये म्यूजिक वीडियो है, जिसे पवन पाल ने डायरेक्ट किया है। ‘आम के स्वाद’ गाना खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है, संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है और इसके बोल अभिनव प्रताप सिंह ने लिखा है।
ट्रेंड कर रहा है गाना
यह गाना 14 जून 2023 को रिलीज किया गया था। यह गाना यूट्यूब पर लगातार 13 दिनों से ट्रेंड पर चल रहा है। इस गाने को इतनी खूबसूरती से फिल्माया गया है कि लोग इस गाने को सुनने और इसपर नाचने के लिए बार-बार इसे सुन रहे है।

