Bhojpuri Song Video: पवन सिंह और मोनालिसा का सुहागरात वाला वीडियो वायरल, रोमांस ने इंटरनेट का बढ़ाया पारा, व्यूज ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Bhojpuri Song Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर-सिंगर पवन सिंह और एक्ट्रेस मोनालिसा को स्क्रीन पर देखते ही दर्शकों के दिलों की धड़कनें तेज होने लगती हैं। इनके फैंस आज भी पुराने गानों पर खूब प्यार लुटाते हैं। आज हम आपके लिए इस जोड़ी का एक ऐसा गाना लेकर आएं हैं, जिसे देखकर अपनी सांसें थम जाएंगी। इस गाने में भोजपुरी क्वीन मोनालिसा के साथ पवन सिंह सुहागरात मनाते हुए खूब रोमांस कर रहे हैं।
वीडियो में दोनों के बीच काफी जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने का नाम ‘मुआई दिहला राजाजी’ हैं। इस गाने को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। यही कारण है कि, इसके व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। गाने में मोनालिसा और पवन सिंह का धमाकेदार डांस और बेडरूम रोमांस देखने को मिल रहा है।
इस गाने को कल्पना ने आवाज दी है। गाने के बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं। जबकि गाने का म्यूजिक राजेश गुप्ता ने दिया है। गाना पवन सिंह और मोनालिसा की भोजपुरी फिल्म ‘सैया जी दिलवा मांगे’ का है जो दर्शकों के बीच काफी सुर्खियों में रहा है। वीडियो में यह दिखाया गया है कि पवन सिंह और मोनालिसा की नई-नई शादी हुई है। दोनों शादी की पहली रात को रोमांस कर रहे हैं।
गानें पर आ चुके हैं लाखों व्यूज
कम्बल में दोनों के रोमांस ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। इस गाने पर अब तक करोड़ों व्यूज आ चुके हैं। गाने पर यूजर्स जमकर प्यार लुटाते हुए खूब कमेंट कर रहे हैं। यूट्यूब पर ‘मुआई दिहला राजाजी’ का काफी क्रेज है।