Bhojpuri Song: यामिनी सिंह की खूबसूरती देख बहका कल्लू का मन, बार बार देखा जा रहा वीडियो 

 
Bhojpuri Song: यामिनी सिंह की खूबसूरती देख बहका कल्लू का मन, बार बार देखा जा रहा वीडियो 

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा में यामिनी सिंह की पॉपुलेरिटी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। यामिनी सिंहको करोड़ों लोग पसंद करते हैं। फिल्मी दुनिया में यामिनी ग रोमांस से लेकर डांस के मामले में मशहूर है। 

जब भी यामिनी का कोई गाना रिलीज होता है तो फैंस हाथों-हाथ उनका वीडियो वायरल कर देते हैं। हाल ही में यामिनी सिंह का एक गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

22 मिलियन से ज्यादा देखा जा चुका है वीडियो

यूट्यूब पर 'वर्ल्‍डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' चैनल ने 2019 में ही इस गाने का फुल एचडी वीडियो रिलीज कर दिया था। इस गीत को खबर लिखे जाने तक 22 म‍िल‍ियन से अध‍िक बार देखा जा चुका है। गाना रोमांटिक है और बेहद सुरीला है।

'कहिया ले मम्‍मी बनईब' गाने को अरविंद अकेला कल्‍लू ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। गीत के बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं, जबकि इसका म्‍यूजिक छोटे बाबा ने कम्‍पोज किया है।

नीरज रणधीर के डायरेक्‍शन में बनी फिल्‍म 'पत्‍थर के सनम' में अरविंद अकेला कल्‍लू और यामिनी सिंह के अलावा अवधेश मिश्रा, संजय महानंद, देव सिंह, प्रेम दुबे, अनीता रावत, दीपक सिन्‍हा और रूपा सिंह भी हैं।