Bhojpuri Song: 'सरसो के तेलवा' गाने पर आकांक्षा पुरी संग खेसारी लाल ने किया रोमांस, करने लगे ऐसी हरकतें...देखें वीडियो 

 
Bhojpuri Song

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और खूबसूरत एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी की जोड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही हैं। हाल ही में इनका एक नया गाने 'सरसो के तेलवा' ने रिलीज होते ही इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया हैं। रिलीज होते ही ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा हैं। 

दर्शकों द्वारा इस गाने को प्यार मिल रहा हैं। खेसारी लाल यादव के एनर्जेटिक अंदाज और आकांक्षा पुरी की शानदार अदाओं ने इस गाने को और भी खास बना दिया है। इस गाने में देसी अंदाज और रोमांटिक थीम देखने को मिलती है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

'सरसो के तेलवा' में खेसारी और आकांक्षा की केमिस्ट्री देखने लायक है, वहीं गाने के बोल और म्यूजिक भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं। यह गाना ट्रेडिशनल भोजपुरी टच के साथ मॉडर्न बीट्स का शानदार मिश्रण है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।

बता दें कि इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी दमदार आवाज दी है, जबकि वीडियो में आकांक्षा पुरी ने अपनी ग्लैमरस और देसी दोनों ही अदाओं से फैंस का दिल जीत लिया है। गाने की लोकेशन, सिनेमैटोग्राफी और कोरियोग्राफी भी काफी शानदार है, जो इसे एक विजुअल ट्रीट बना रही है।

गाने पर 87 लाख से ज्यादा व्यूज 
खेसारी लाल यादव के फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी कर रहे हैं। आकांक्षा पुरी की एंट्री ने इस गाने में और भी चार चांद लगा दिए हैं। 'सरसो के तेलवा' की लोकप्रियता को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि यह गाना आने वाले दिनों में रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। गाने को रिलीज हुए 11 दिन ही हुए हैं और ये 87 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है।