Bhojpuri Video: काजल और खेसारी का 7 साल पुराना गाना आज भी सुपरहिट, रोमांस से भरपूर है वीडियो

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी की जोड़ी धूम मचा देती है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत लेती है। वहीं हाल ही में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव काजल के साथ 'फंसरी लगा ले' गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।
खेसारी लाल यादव का यह गाना सात साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन यह गाना आज भी लोगों का दिल जीत लेता है। इस गाने के बजते ही लोग भी अपने पैर थिरकाने लगते हैं।
इस गाने में खासतौर पर खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रोमांस फैन्स के होश उड़ा रहा है। बता दें कि इस वीडियो को एंटरटेन रंगीला नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस गाने पर अभी तक 70 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। गाने पर आए व्यूज़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह गाना फैन्स के दिलों के कितने करीब है।
आपको बता दें कि 'फंसाली लगा ले' गाने में आवाज खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने दी है। इस गाने के लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं। बता दें कि यह गाना 'हम हैं हिंदुस्तानी' भोजपुरी फिल्म का है।