Bhojpuri Video : निरहुआ और आम्रपाली की फिल्म 'चार फेरे सात वचन' का टीजर हुआ रिलीज, देखें विडियो..

 
 निरहुआ और आम्रपाली की फिल्म 'चार फेरे सात वचन' का टीजर हुआ रिलीज, देखें विडियो..

Bhojpuri Video : आज के समय में भोजपुरी सिनेमा ने अलग पहचान बना ली है। भोजपुरी फिल्मों की स्टार जोड़ी यानी दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर धमाल मचाएंगे। दोनों फिल्म 'चार फेरे सात वचन' में नजर आएंगे, जिसका टीजर हाल ही रिलीज किया गया।

टीजर में निरहुआ आम्रपाली ने अपनी केमिस्ट्री से आग लगा दी है, और फैंस तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में अक्षरा सिंह भी अहम किरदार में हैं।

'चार वचन सात फेरे' के टीजर की शुरुआत पुलिस की वर्दी में आम्रपाली दुबे से होती है। पुलिस अफसर बन आम्रपाली बाइक पर एंट्री करती हैं। दूसरी ओर निरहुआ को दिखाया जाता है। टीजर देखकर लग रहा है कि उनका रोल काफी सस्पेंस भरा होगा। 

'चार फेरे सात वचन' एक खूबसूरत प्रेम कहानी पर आधारित है, जो दर्शकों के दिलों को छू जाएगी।