Bhojpuri video : इस भोजपुरी गाने ने मचाया धमाल, करोड़ो बार देख चुके हैं लोग

 
इस भोजपुरी गाने ने मचाया धमाल, करोड़ो बार देख चुके हैं लोग

Bhojpuri video :आजकल भोजपुरी गाने हर छोटी-बड़ी पार्टी की शान है। हरियाणवी और पंजाबी गानों के साथ भोजपुरी गानों को भी लोग बहुत पसंद करते हैं। इनके गाने सोशल मडिया पर ट्रेंड करते नजर आते हैं।

 इसी बीच भोजवुड के कुछ ऐसे भी फनकार है, जो अपने गीतों में मिट्टी की मिठास, सुरीली आवाज और लोकगीतों जैसे धुन पर धूम मचा रहे हैं। ऐसे ही एक सुपरस्‍टार सिंगर हैं अंकुश राजा। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उनके गीत को 5 महीने में ही करीब 13 करोड़ बार देखा और सुना जा चुका है।

अंकुश राजा का ये बेहतरीन गीत है 'सड़‍िया करिया', जिस पर फैंस और भोजपुरी संगीत के चाहने वाले दिल हार बैठे हैं। आदिशक्‍त‍ि फिल्‍म्‍स के यूट्यूब चैनल पर अंकुश का ये गाना बीते साल दिसंबर 2024 को रिलीज हुआ था।

'सड़‍िया करिया' गाना सुनने में जितना सुरीला है, इसका म्‍यूजिक वीडियो भी उतना ही मजेदार है। अंकुश राजा के साथ इसमें अनि‍शा पांडे हैं। गाने का थीम और अंदाज बहुत ही प्‍यारा है, जहां अंकुश अपनी हमदम अनि‍शा के लिए काजल, बिंदी, सेंट, लिपस्‍ट‍िक जैसे श्रृंगार के सामान लेकर पहुंचते हैं।