Devrani Jethani: काजल राघवानी की इस फिल्म ने यूट्यूब पर बनाया रिकॉर्ड, चार करोड़ के पार व्यू...यहां आप भी देखें  

 
Devrani Jethani

Devrani Jethani : भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की फिल्म देवरानी जेठानी इस साल 30 मार्च को रिलीज हुई थी। लेकिन अब इस भोजपुरी फिल्म ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड बना दिया है। भोजपुरी फिल्म देवरानी जेठानी को 47 मिलियन (चार करोड़ 70 लाख) से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

इस फिल्म में काजल राघवानी के साथ रिंकू घोष भी है और दोनों की एक्टिंग और कॉमेडी टाइमिंग कमाल की है। अगर आपने भी अब तक काजल राघवानी और रिंकू घोष की फिल्म देवरानी जेठानी नहीं देखी तो आप भी से यूट्यूब पर देख सकते हैं। भोजपुरी फिल्म देवरानी जेठानी यूट्यूब पर बी4यू भोजपुरी नाम के चैनल पर 30 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी। 

भोजपुरी फिल्म देवरानी जेठानी में रिंकू घोष जहां जेठानी बनी हैं, तो काजल राघवानी उनकी देवरानी का रोल प्ले कर रही हैं। दोनों की कॉमेडी और लड़ाई झगड़े ने इस फिल्म में मिर्च मसाला डालने का काम किया है। भोजपुरी फिल्म देवरानी जेठानी पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है, इसमें जेठानी यानी रिंकू घोष कम पढ़ी लिखी हैं, वहीं देवरानी यानी काजल राघवानी पढ़ी लिखी हैं। 

जो घर पर अपना हुक्म चलाना चाहती हैं और इसी वजह से देवरानी और जेठानी के बीच कलह होने लगती है। भोजपुरी फिल्म देवरानी जेठानी में ढेर सारी कॉमेडी और इमोशंस देखने को मिलेंगे और फिल्म का क्लाइमेक्स तो आपको वाकई इमोशनल कर देगा। यूट्यूब पर इस फिल्म के बंपर व्यू देखने के बाद उसके पार्ट 2 की तैयारी भी की जा रही है।