Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म रचेगी इतिहास, पहले दिन 200 करोड़ की रिकॉर्ड ओपनिंग!
रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान। एडवांस बुकिंग में कमाए ₹47 करोड़, पहले दिन 200 करोड़ के कलेक्शन के साथ तोड़ सकती है पुष्पा 2 और RRR का रिकॉर्ड।
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ फाइनली आ रही है. यूं तो रिलीज 19 मार्च को ही होगी, पर जो लोग पेड प्रीव्यू देखने वाले हैं, वो एक दिन पहले ही फिल्म देख पाएंगे. 18 मार्च यानी आज शाम 5 बजे से पेड प्रीव्यू रखे गए हैं. जहां से पहले ही फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर चुकी है. ‘धुरंधर’ का कलेक्शन तो आसपास भी नहीं है, जितना पहले दिन पार्ट 2 कमाने वाली है. ओवरसीज, पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग आंकड़े पहले ही सामने आ चुके हैं. ब्लॉक सीट्स के साथ 130 करोड़ का आंकड़ा पार हो गया था, लेकिन अब इसमें बढ़ोतरी हुई है क्योंकि प्रीमियर से यह आंकड़ा और भी बढ़ गया है. जानिए रणवीर सिंह की फिल्म कितनी बड़ी ओपनिंग की तरफ है?
DHURANDHAR: THE REVENGE की जैसी एडवांस बुकिंग चल रही है. उसे देखकर कहा जा रहा है कि फिल्म पहले ही दिन दुनियाभर से 200 करोड़ का कारोबार करेगी. हालांकि, फिल्म 200 करोड़ की ओपनिंग करती है, तो यह करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी. दरअसल तीन साउथ फिल्में पहले ही दिन 200 करोड़ से ज्यादा छाप चुकी है. जिसमें पुष्पा 2- 274 करोड़, RRR- 223 करोड़ और बाहुबली 2- 214 करोड़ के साथ टॉप-3 में बनी है. लगता है कि सबके रिकॉर्ड खतरे में हैं.
‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग से कितने छापे?
सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिससे पता लगा कि DHURANDHAR: THE REVENGE ने पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग से 42.71 करोड़ का कारोबार कर लिया है. जबकि, यह कलेक्शन ब्लॉक सीट्स के साथ 47.91 करोड़ रुपये है. अबतक टोटल 99 लाख 5 हजार टिकट्स बिक गए हैं. साथ ही 12, 422 शोज फुल हो चुके हैं. हिंदी में फिल्म 40 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है एडवांस बुकिंग से. जबकि, तेलुगु से 1 करोड़ के आसपास प्रीमियर का बिजनेस हुआ है. जिन राज्यों से फिल्म को सबसे बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसकी भी एक लिस्ट सामने आ चुकी है. आंध्र प्रदेश- 1.13 करोड़, गुजरात- 3.11 करोड़, कर्नाटक- 7.04 करोड़, केरल और मध्य प्रदेश- 1.19 करोड़, महाराष्ट्र- 10.57 करोड़ रुपये और दिल्ली- 7.58 करोड़ रुपये होता है. यह बिजनेस ब्लॉक सीट्स के साथ है.
दरअसल इस बार भी ‘धुरंधर’ के सीक्वल का रनटाइम काफी ज्यादा है. फिल्म टोटल 3 घंटे और 49 मिनट की है. साथ ही CBFC से हरी झंडी मिलने से पहले फिल्म के कई शब्दों और सीन में बदलाव किया गया है. कुछ चीजें पहले ही उड़ा दी गई है. हालांकि, इस फिल्म का मेकर्स ने कोई खास प्रमोशन नहीं किया है. एकदम शांति से फिल्म के पेड प्रीव्यू भी आ गए. देखना होगा कि पिक्चर पहले दिन कितना कमाती है.

