Dhurandhar 2 Dialogues: 'धुरंधर' के ये 10 डायलॉग्स, जिन्होंने सिनेमाघरों में मचाया गदर!
रणवीर सिंह और आर माधवन की 'धुरंधर: द रिवेंज' के वो 10 दमदार डायलॉग्स जिन्होंने थिएटर में लगा दी आग। आदित्य धर की फिल्म के सबसे चर्चित और जिंगोइज्म वाले पंच यहाँ पढ़ें।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने सिनेमाघरों में वो गदर मचाया है कि हर तरफ बस इसी के चर्चे हैं. फिल्म में सिर्फ हड्डियां नहीं चटक रही हैं, बल्कि इसके डायलॉग्स भी धमाकेदार हैं. रणवीर सिंह और आर माधवन ने इस फिल्म में कमाल किया है. आइए, नजर डालते हैं उन 10 चुनिंदा डायलॉग्स पर, जिनमें से कुछ डायलॉग ने थिएटर में सीटियों और तालियों की झड़ी लगा दी है, तो कुछ डायलॉग हमें गुस्सा दिलाते हैं.
साल 2026 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ पर्दे पर क्या उतरी, मानो बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आ गई. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की चर्चा सिर्फ इसके एक्शन के लिए नहीं, बल्कि इसके दमदार संवादों के लिए भी हो रही है. रणवीर सिंह और आर माधवन की जुगलबंदी ने पर्दे पर वो जादू किया है कि हर सीन पर पब्लिक ‘वन्स मोर’ चिल्ला रही है. फिल्म में बदले की आग और जासूसी के खेल को इन डायलॉग्स ने एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है. आइए, आपको फिल्म के उन 10 चुनिंदा डायलॉग्स बताते हैं, जिनकी गूंज थिएटर से बाहर निकलने के बाद भी आपके कानों में रहेगी.
1. “इस जन्म में फैमिली फर्स्ट यारा, अगले जन्म में देश को भी संभाल लूंगा.” – रणवीर सिंह का ये डायलॉग सीधे दिल को छू लेता है.
2. “बदला लेना आसान नहीं होता, दर्द को हौसले का ईंधन चाहिए होता है और वो ईंधन हर किसी के पास नहीं होता.” – आर माधवन जब ठंडे दिमाग से ये बात कहते हैं, तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं. फिल्म की थीम ‘हौसला, ईंधन, बदला’ को ये डायलॉग पूरी तरह जस्टिफाई करता है. बदला सिर्फ गुस्सा नहीं, बल्कि एक लंबी तपस्या है और माधवन ने इसे बखूबी समझाया है.
3. “मेरे अंदर देश के लिए जो प्यार था वो खत्म हो गया है, मेरे पास आपको देने के लिए कुछ नहीं है.” – जसकीरत के किरदार में रणवीर ने अपनी आवाज के भारीपन से इस डायलॉग में जान फूंक दी है.
4. “हम मर्द हैं जसकीरत, पैदा होने से मरने तक हमारा फर्ज़ है लड़ना.” -आर माधवन का ये और एक दमदार डायलॉग फिल्म में जोश भर देता है.
5. “इस दुनिया में हर किसी की कीमत होती है, वफादार की थोड़ी ज़्यादा.”– हमजा का ये डायलॉग ल्यारी की अंडरवर्ल्ड दुनिया और जासूसी के खेल का कड़वा सच बयां करता है.
6. “अब पाकिस्तान का मुस्तक़बिल हिंदुस्तान तय करेगा.”-थिएटर में सबसे ज़्यादा सीटियां इसी डायलॉग पर बजी हैं. एक जासूसी थ्रिलर में जब इस तरह का ‘जिंगोइज़्म’ वाला पंच आता है, तो दर्शक झूम उठते हैं. आदित्य धर इस लाइन के जरिए देशप्रेम की भावना को चरम पर पहुंचा देते हैं.
7. “जिंदा रखके तड़पाने में जो मज़ा है वो मौत में कहां!”– ये एक दमदार डायलॉग है, हालांकि ये कब बोला जाता है, ये बताना स्पॉइलर होगा. इसे रणवीर सिंह या आर माधवन ने नहीं बल्कि राकेश बेदी ने बोला है.
8. “ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी”-रणवीर का ये एक दमदार डायलॉग थिएटर में खूब तालियां बटोरता है.
9. “रो क्यों रहा है लाले तूने सुना नहीं जहां दर्द है, वहां दर है.”-संजय दत्त इस फिल्म में एसपी चौधरी असलम का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं, ये डायलॉग उन्हीं का है.
10. “हिंदुस्तानी काफिर का सिर काटकर मुशर्रफ के दस्तरख़्वान पर रखा था मेजर इकबाल ने ख़ुदा कसम, अब एक और हिंदुस्तानी सर काटकर मुरीदके के मीनार से लटकाऊंगा.”– ये डायलॉग मेजर इकबाल का किरदार निभाने वाले अर्जुन राजपाल का है. उनका ये डायलॉग थिएटर में बैठे हर किसी को गुस्सा दिलाता है.

