Gurmeet Choudhary Life Story: बिस्किट खाकर ऑडिशन देने जाते थे गुरमीत चौधरी, आज मुंबई में हैं 16 करोड़ के आलीशान घर के मालिक
गुरमीत चौधरी ने कभी 36 रुपये रोज में गुजारा किया था। जानिए 'रामायण' के राम से बॉलीवुड स्टार बनने और मुंबई में 16 करोड़ के आशियाने तक उनके संघर्ष की कहानी।
गुरमीत चौधरी के लिए मुंबई में अपना करियर बनाना बिल्कुल आसान नहीं था. जब वह काम की तलाश में मुंबई आए थे, तब उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे. गुरमीत ने बताया कि एक समय उन्हें सिर्फ 36 रुपये रोज में गुजारा करना पड़ता था. वह पोर्टफोलियो लेकर अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस के चक्कर लगाने के लिए कई बसें बदलते थे. नाश्ता घर से करके निकलते और दोपहर में सिर्फ बिस्किट खाकर काम चलाते थे.
1 / 6

टीवी पर पहचान बनाने से पहले गुरमीत ने मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया था. उन्होंने कई ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया और मिस्टर जबलपुर का खिताब भी जीता.गुरमीत के मुताबिक, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए उन्होंने करीब पांच साल तक संघर्ष किया था.
2 / 6

गुरमीत ने टीवी पर छोटे-छोटे किरदारों से शुरुआत की. वह ‘कुमकुम-एक प्यारा सा बंधन’ जैसे शोज में नजर आए और बाद में तमिल सीरियल ‘मायावी’ का भी हिस्सा बने. हालांकि, उनके करियर में बड़ा बदलाव तब आया जब उन्हें ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने का मौका मिला. इस रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. शो में सीता का किरदार निभाने वाली देबिना बनर्जी के साथ उनकी जोड़ी भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी.
3 / 6

‘रामायण’ के बाद गुरमीत ने ‘गीत-हुई सबसे पराई’ में मान सिंह खुराना का किरदार निभाया था. दृष्टि धामी के साथ उनकी जोड़ी और रोमांटिक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया. इस शो के बाद गुरमीत टीवी के लोकप्रिय एक्टर्स में शामिल हो गए.
4 / 6

इसके बाद गुरमीत के करियर को एक बड़ी उड़ान मिली और उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. साल 2015 में ‘खामोशियां’ से उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया. इसके बाद वह ‘वजह तुम हो’, ‘लाली की शादी में लड्डू दीवाना’ और ‘पलटन’ जैसी फिल्मों में नजर आए.
5 / 6

संघर्ष के दिनों में 36 रुपये रोज में गुजारा करने वाले गुरमीत आज पत्नी देबिना बनर्जी और अपनी दो बेटियों के साथ आलीशान जिंदगी जी रहे हैं. कपल मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रहता है. उनके घर की कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है. इसके अलावा गुरमीत और देबिना अपना ड्रीम फार्महाउस भी तैयार कर रहे हैं. दोनों अक्सर अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए फार्महाउस से जुड़ी अपडेट और इसकी झलक फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं.
6 / 6

