Haryanvi Dance : सपना चौधरी और मोनिका ने छुड़ाए लोगों के पसीने, दोनों के बीच टक्कर देखने जुट गई भीड़, देखें वीडियो  

 
Haryanvi Dance

Haryanvi Dance : हरियाणवी इंडस्ट्री में सपना चौधरी अपनी कड़ी मेहनत के दम पर नए मुकाम पर पहुंची है। वही अब सपना के साथ-साथ कई अन्य हरियाणवी डांसर भी उभर रही हैं। इन्हीं में से एक है मोनिका चौधरी। जी हां..स्टेज पर मोनिका चौधरी डांस में सपना चौधरी को कड़ी टक्कर देती है। मोनिका चौधरी को उनके फैंस सपना चौधरी की कॉपी बताते है। 

हाल ही में सपना चौधरी और मोनिका चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों ने एक लाइव स्टेज शो के दौरान एक साथ डांस किया तो दोनों में से एक पर नजर टिकाना मुश्किल हो गया। 

 हरियाणवी स्टेज डांसर सपना चौधरी देश में सबसे ज्यादा मशहूर स्टेज डासंर है। सपना चौधरी के सामने सभी स्टेज डांसर फेल है।आज सपना चौधरी उस मुकाम पर हैं, जहां पहुंचना हर किसी का सपना होता है। सपना चौधरी के कातिलाना डांसके कारण उनकी फैन फोलोइंग लगातार बढ़ रही है। सपना चौधरी के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो को खूब प्यार देते है।